Skip to main content

WhatsApp Status

जमयांग सेरिंग नामग्याल | Jamyang Tsering Namgyal

जमयांग सेरिंग नामग्याल 

Jamyang Tsering Namgyal

देश भर में धारा 370 के मुद्दे पर चर्चाओं का दौर अभी तक रुका नहीं है, लेकिन इन सबके बीच एक नाम ऐसा भी है जो सबसे ज्यादा वाहवाही लूट रहा है। छह अगस्त को धारा 370 पर बहस के दौरान इस सांसद ने पुरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लोकसभा में जमकर तालियां बटोरीं। ये शख्स लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल (Jamyang Tsering Namgyal) हैं। हिंदी में दिए भाषण को सुनकर संसद में कभी ठहाके और तो कभी भारत माता की जय के नारे लगे।विपक्षियों को जमकर निशाने पर लिया, सभी मुद्दों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट भी दिखाई। उनके भाषण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया। जामयांग सेरिंग नामग्याल अब सोशल मीडिया पर भी अच्छे खासे छाये हुए हैं। 6 महीने पहले ही जामयांग सेरिंग नामग्याल की शादी हुई है। पत्नी डॉ सोनम वांगमो सरकारी कॉलेज में ऐसोसिएट प्रोफेसर है।

संघर्ष भरा रहा बचपन 
नामग्याल साधारण परिवार से हैं। जामयांग सेरिंग नामग्याल का जन्म 4 अगस्त 1985 को जम्मू-कश्मीर के लेह में माथो गांव में हुआ था। उनके पिता स्टैनजिन दोर्जी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में कारपेंटर का काम करते थे। मां ईशे पुतित एक हाउसवाइफ थीं। नामग्याल ने 12वीं की पढ़ाई के बाद जम्मू विश्वविद्यालय से बीए किया। बीए करने के बाद वो सामाजिक कार्यों में जुट गए।कॉलेज के दौरान वे छात्र नेता भी रहे हैं। वो बचपन से ही कविता पढ़ने और लेखन के शौकीन हैं। छात्र राजनीती के समय भी उन्होंने लद्दाख में उच्च शिक्षा के लिए इंस्टिट्यूट और विश्वविद्यालय खोलने को लेकर सरकार के समक्ष बातें रखी और प्रदर्शन किए। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान जब अपनी संपत्ति का ब्योरा पेश किया तो उसमें सिर्फ उनकी कुल जमा राशि व एसेट दस लाख रुपये ही थे. ये उन्होंने एफिडेविट में दिया था।

युवा सांसद
महज 34 साल की उम्र में ही लोकसभा सदस्य के रूप में लद्दाख से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। साल 2019 में हुए आम चुनाव में पहली बार वो सांसद चुनकर संसद में पहुंचे हैं। वो लोकसभा में दिए गए वक्तव्य से देश भर में सुर्ख़ियों में हैं। नामग्याल का दूसरा सबसे बड़ा शौक लिखना है। अपने आसपास की समस्याओं से लेकर अपने भावों को कागज पर उतारने का उन्हें शौक है। संसद में भी उन्होंने अपने भाषण के बीच इनके बार कविताओं और शायरियों का इस्तेमाल किया।

राजनीति की शुरुआत 
2014 में भाजपा ज्वाइन किया और लोकसभा चनाव प्रचार में जुट गए। चुनाव प्रचार को भाजपा हाई कमान में काफी सराहा।छावांग के पक्ष में प्रचार किया, जो मात्र 36 वोटों के नजदीकी अंतर से हार गए थे। नामग्याल ने 2015 में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा ने उन्हें मार्टसेलंग निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया और वो 825 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीते। काउंसलर बनने के बाद 2018 में लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। इस तरह उनका सियासी सफर शुरू हुआ और उन्हें 2019 में लोकसभा का टिकट मिला। इसका रिजल्ट ये रहा कि वो लद्दाख लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड 11000 वोटों से अपने विपक्षी उम्मीदवार से जीते।

Comments

Popular posts from this blog

अनुराग कश्यप की जीवनी

अनुराग कश्यप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मे अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता है। इनका जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह मायानगरी मुंबई में रहते है। अनुराग कश्यप ने बहुत ही कम समय में एक अच्छे फिल्म डायरेक्टर बन गए है जो किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। अनुराग कश्यप का परिवार –  इनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है, माता का नाम ज्ञात नहीं है, अभिनव कश्यप (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक) इनके भाई है, अनुभूति कश्यप इनकी बहन है, वर्तमान में यह तलाकशुदा है। इनकी दो पत्नी रह चुकी है एक का नाम आरती बजाज, फिल्म संपादक (2003-2009) है, और दूसरी जना का नाम है कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) (2011-2015), इनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। वास्तविक नाम – अनुराग सिंह कश्यप वर्तमान नाम – अनुराग कश्यप जन्म – 10 सितंबर 1972 जन्म स्थान – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्रोफेशन – फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता Anurag Kashyap Height – 178 Cm Anurag Kashyap Age – 48 Years Anura...

अनूठा गुजरात

हमारा भारत देश महान है । इसमें उनतीस राज्य व सात केंद्रशासित प्रदेश हैं । इन्हीं राज्यों में से एक राज्य है- गुजरात विविध संस्कृतियों और लोक कलाओं को समेटे गुजरात एक अनूठा राज्य , जहाँ परंपराओं व आधुनिकता का अनुपम समावेश हुआ है । विशाल सागर तट , भाँति - भाँति की लोक - संस्कृतियाँ , सोमनाथ का मंदिर , दूर तक फैला कच्च का रेगिस्तान , श्रीकृष्ण की नगरी द्वारिका , साबरमती का आश्रम - इन सबसे मिलकर बना गुजरात । गुजरात का नाम लेते ही याद आता है यहाँ धूमधाम से मनाया जाने वाला नवरात्रि महोत्सव और गरबा नृत्य करते थिरकते - झूमते गुजराती लोग ।  पश्चिमी भारत में स्थित गुजरात एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण राज्य है । प्राचीन काल में यहाँ गुर्जरों का साम्राज्य होने के कारण इसे ' गुर्जरभूमि ' कहा जाता था , यहीं से इसका नाम गुजरात पड़ा । मौर्य , गुप्त , प्रतिहार जैसे अनेक प्रसिद्ध राजवंशों ने यहाँ राज्य किया । महमूद गज़नवी द्वारा सत्रह बार की गई लूट - पाट के बावजूद चालुक्य राजाओं का शासनकाल गुजरात में प्रगति और समृद्धि का युग था । गुजरात ने अपनी परंपराओं को आज तक जीवित रखा है । प्रतिवर्ष 14 जनवरी को अहम...

रविचंद्रन अश्विन की जीवनी

रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। 2016 में, वे राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद एकमात्र भारतीय बन गए जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरुवात करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अबतक 300 से ज्यादा टेस्ट में विकेट ले चुके हैं वही एकदिवसीय मैच में 150 विकेट से ज्यादा हैं. रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितम्बर 1986 को एक तमिल परिवार में हुआ। वह मेम्बलम पश्चिम चेन्नई में रहते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्रि बालभवन तथा सेंट बेद से प्राप्त की। एस एस एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बी टेक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता रविचंद्रन क्लब में तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलते थे इन्ही अश्विन को क्रिकेट की प्रेरणा मिली। अश्विन की माँ चित्रा ने उनकी लंबी गेंदबाज़ी रन अप में समस्या को देखते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी की सलाह दी। 13 नवम्बर 2011 को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से विवाह किया। 11 जुलाई 2015 को उनकी...