Posts

Showing posts from March 26, 2022

पूजा भट्ट की जीवनी

Image
पूजा भट्ट पूजा भट्ट भारतीय फिल्म अभिनेत्री,निर्माता निर्देशक हैं। इनका जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट जी के घर हुआ। पृष्ठभूमि  पूजा भट्ट  का जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में हुआ था।  उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट हैं।  उनकी माँ का नाम किरण भट्ट है।  वह सोनी राजदान की सौतेली बेटी हैं। उनका एक भाई राहुल भट्ट और दो सतौली बहनें हैं-आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।  आलिया भट्ट एक फिल्म अभिनेत्रीं हैं।  उनके दो कजिन भाई हैं। मोहित सूरी जोकि फिल्म निर्देशक हैं।  इमरान हाश्मी जोकि एक फिल्म अभिनेता हैं।   करियर  पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में टीवी फिल्म डैडी से की थी।  इस टीवी फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।  इस नाटक की पृष्ठभूमि एक शराबी पिता और उसके बेटी रिश्ते पर आधारित थी।  इस फिल्म में उनके पिता की भूमिका अनुपम खेर ने अदा की थी। पूजा भट्ट को  पहचान फिल्म दिल है  की मानता नही से मिली थी।  यह फिल्म ऑस...