Skip to main content

WhatsApp Status

आकाश में भारत के प्रहरी भारतीय वायुसेना

26 फ़रवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पड़ोसी देश में घुसकर कई सारे आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया । शांतिकाल में भारतीय वायुसेना के द्वारा किया गया पहला इस स्तर का ऑपरेशन है । इस ऐतिहासिक कार्यवाही को लेकर जब पूरे देश में हर्ष ही भावना छाई है , हमें उस फ़ौजी क्षमता और हथियारों के विषय में भी जानकारी रखनी चाहिए जिसने हमें ये मुखद क्षण महेया कराए हैं । इस ऑपरेशन में मिराज -2000 लड़ाकू विमानों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है । 21 मई 2015 को इसे दिल्ली के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर उतारा गया था । यह आपातकाल में कहीं पर भी उत्तरने में सक्षम है । यह कोई पहला मौका नहीं है जब यह विमान वायुसेना की उम्मीदों पर खरा उतरा है । 1999 के कारगिल युद्ध के समय में भी ने खासी भूमिका निभाई थी । कारगिल युद्ध में नियंत्रण रेखा ( एल ० ओ ० सी ० ) पार किए बिना भी इस विमान ने बहुत आतंकी ठिकानों को तबाह किया था । उस युद्ध के दौरान मिराज ने 15,000 फ़ीट से ज्यादा की ऊँचाई पर 500 से अधिक उड़ाने भरी थीं और 55,000 विस्फ़ोटक फेंक कर युद्ध को निर्णायक स्थिति में पहुँचाया था । तब मिराज ने दुश्मन के ठिकानों लेज़र गाइड बम गिराए थे , जिससे अनेक अहम बंकरों को नष्ट कर दिया गया था । -2000 बेहद तेज़ गति से कम ऊँचाई पर भी उड़ते हुए ज़मीन पर स्थित शत्रु के ठिकानों पर सटीक बमबारी करने में समर्थ है । फ्रांस की कंपनी डैसॉल्ट द्वारा बनाए गए ये विमान हर तरह के मौसम में उड़ान भरने में सक्षम हैं । दुनिया के सबसे च्छे लड़ाकू विमानों की सूची में मिराज -2000 दसवें नंबर पर है । इस लड़ाकू विमान की अहमियत इसी से समझो जा सकती क यह विमान फ्रांसीसी एयर फ़ोर्स के साथ ही यू ० ए ० ई ० एयर फ़ोर्स और चीन की वायुसेना के बेड़े में भी शामिल है । 

इस लड़ाकू विमान की गति 2,495 किलोमीटर प्रति घंटा है । ज़मीन पर बमबारी करने के साथ ही यह हवा में मौजूद दूसरे विमानों को भी अपना निशाना बनाने में सक्षम है । हवा से सतह पर मिसाइल और हथियार से हमला करने के साथ - साथ लेजर गाइडेड बम भी मिराज -2000 से दागे जा सकते हैं । इसमें हथियारों को ले जाने के लिए नौ हाईपॉइंट दिए गए हैं जिनमें पाँच जहाज़ के नीचे और दो दो दोनों तरफ़ पंखों के नीचे हैं । सिंगल सीटर मिराज -2000 हैवी फ़ायरिंग करने वाली 30 मि . मी बंदूकों से लैस है । हवा से हवा में मार करने वाले हथियारों में एम ० आई ० सी ० ए ० मल्टीगेट एयर टू एयर इंटरसेप्ट और कॉम्बेट मिसाइले हैं । इस लड़ाकू विमान की एक और विशेषता है कि इसे रडार भी सरलता से पकड़ नहीं पाता । 1480 किलोमीटर तक दुश्मन के ठिकानों पर बमबारी करने की योग्यता रखनेवाला मिराज -2000 एक घंटे में 2,495 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है । यह लड़ाकू विमान एक बार में 17000 किलो ग्राम भार को ले जा सकता है । इस विमान को फ्रांस की कंपनी डैसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया है । मिराज -2000 चौथी जनरेशन का मल्टीरोल सिंगल इंजन लड़ाकू विमान है । इसकी पहली उड़ान 1970 में आयोजित की गई थी । 29 जून 1985 को पहले सात विमानों की डिलीवरी के साथ यह विमान भारतीय सेना में शामिल किया गया । मिराज -2000 सिंगल सीटर या टू सीटर मल्टीरोल फ़ाइटर के रूप में उपलब्ध है । कॉकपिट में लगी स्क्रीन में उड़ान नियंत्रण , नेविगेशन , लक्ष्य को साधने और हथियार फ़ायरिंग से संबंधित डेटा प्रस्तुत करने की शानदार क्षमता है । सेंसर और सिस्टम प्रबंधन डेटा दो रंगीन डिस्प्ले पर दिखता है । भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना मानी जाती है । यह सशस्त्र सेना का अभिन्न अंग है जो हवाई सुरक्षा और वायु सीमा की चौकसी का काम करती है । इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में की गई थी । आज़ादी से पहले इसे ' रॉयल इंडियन एयर फ़ोर्स ' के नाम से जाना जाता था । बाद में इसे इंडियन एयर फ़ोर्स कर दिया गया । भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिस्सा रही है । प्रत्येक भारतवासी को देश की जल , थल और वायुसेना पर गर्व है । जिनके पराक्रम से देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

अनुराग कश्यप की जीवनी

अनुराग कश्यप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मे अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता है। इनका जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह मायानगरी मुंबई में रहते है। अनुराग कश्यप ने बहुत ही कम समय में एक अच्छे फिल्म डायरेक्टर बन गए है जो किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। अनुराग कश्यप का परिवार –  इनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है, माता का नाम ज्ञात नहीं है, अभिनव कश्यप (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक) इनके भाई है, अनुभूति कश्यप इनकी बहन है, वर्तमान में यह तलाकशुदा है। इनकी दो पत्नी रह चुकी है एक का नाम आरती बजाज, फिल्म संपादक (2003-2009) है, और दूसरी जना का नाम है कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) (2011-2015), इनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। वास्तविक नाम – अनुराग सिंह कश्यप वर्तमान नाम – अनुराग कश्यप जन्म – 10 सितंबर 1972 जन्म स्थान – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्रोफेशन – फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता Anurag Kashyap Height – 178 Cm Anurag Kashyap Age – 48 Years Anura...

अनूठा गुजरात

हमारा भारत देश महान है । इसमें उनतीस राज्य व सात केंद्रशासित प्रदेश हैं । इन्हीं राज्यों में से एक राज्य है- गुजरात विविध संस्कृतियों और लोक कलाओं को समेटे गुजरात एक अनूठा राज्य , जहाँ परंपराओं व आधुनिकता का अनुपम समावेश हुआ है । विशाल सागर तट , भाँति - भाँति की लोक - संस्कृतियाँ , सोमनाथ का मंदिर , दूर तक फैला कच्च का रेगिस्तान , श्रीकृष्ण की नगरी द्वारिका , साबरमती का आश्रम - इन सबसे मिलकर बना गुजरात । गुजरात का नाम लेते ही याद आता है यहाँ धूमधाम से मनाया जाने वाला नवरात्रि महोत्सव और गरबा नृत्य करते थिरकते - झूमते गुजराती लोग ।  पश्चिमी भारत में स्थित गुजरात एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण राज्य है । प्राचीन काल में यहाँ गुर्जरों का साम्राज्य होने के कारण इसे ' गुर्जरभूमि ' कहा जाता था , यहीं से इसका नाम गुजरात पड़ा । मौर्य , गुप्त , प्रतिहार जैसे अनेक प्रसिद्ध राजवंशों ने यहाँ राज्य किया । महमूद गज़नवी द्वारा सत्रह बार की गई लूट - पाट के बावजूद चालुक्य राजाओं का शासनकाल गुजरात में प्रगति और समृद्धि का युग था । गुजरात ने अपनी परंपराओं को आज तक जीवित रखा है । प्रतिवर्ष 14 जनवरी को अहम...

रविचंद्रन अश्विन की जीवनी

रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। 2016 में, वे राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद एकमात्र भारतीय बन गए जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरुवात करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अबतक 300 से ज्यादा टेस्ट में विकेट ले चुके हैं वही एकदिवसीय मैच में 150 विकेट से ज्यादा हैं. रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितम्बर 1986 को एक तमिल परिवार में हुआ। वह मेम्बलम पश्चिम चेन्नई में रहते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्रि बालभवन तथा सेंट बेद से प्राप्त की। एस एस एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बी टेक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता रविचंद्रन क्लब में तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलते थे इन्ही अश्विन को क्रिकेट की प्रेरणा मिली। अश्विन की माँ चित्रा ने उनकी लंबी गेंदबाज़ी रन अप में समस्या को देखते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी की सलाह दी। 13 नवम्बर 2011 को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से विवाह किया। 11 जुलाई 2015 को उनकी...