Skip to main content

WhatsApp Status

पूजा भट्ट की जीवनी

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट भारतीय फिल्म अभिनेत्री,निर्माता निर्देशक हैं। इनका जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट जी के घर हुआ।

पृष्ठभूमि 
पूजा भट्ट  का जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में हुआ था।  उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट हैं।  उनकी माँ का नाम किरण भट्ट है।  वह सोनी राजदान की सौतेली बेटी हैं। उनका एक भाई राहुल भट्ट और दो सतौली बहनें हैं-आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।  आलिया भट्ट एक फिल्म अभिनेत्रीं हैं।  उनके दो कजिन भाई हैं। मोहित सूरी जोकि फिल्म निर्देशक हैं।  इमरान हाश्मी जोकि एक फिल्म अभिनेता हैं।  

करियर 
पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में टीवी फिल्म डैडी से की थी।  इस टीवी फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।  इस नाटक की पृष्ठभूमि एक शराबी पिता और उसके बेटी रिश्ते पर आधारित थी।  इस फिल्म में उनके पिता की भूमिका अनुपम खेर ने अदा की थी। पूजा भट्ट को  पहचान फिल्म दिल है  की मानता नही से मिली थी।  यह फिल्म ऑस्कर विनिंग फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म के लिए पूजा को फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमे सड़क, जूनून, फिर तेरी कहानी याद आई, अंगरक्षक, चाहत नाराज जैसी फ़िल्में शामिल हैं।  उनकी आखरी फिल्म बतौर अभिनेत्री एवरीबडी सेज आई एम फाइन थी।  उसके बाद वह फिल्मों के निर्देशन और निर्माण पर ध्यान देने लगी।  उन्होंने बतौर निर्देशक पहली फिल्म पाप का निर्देशन किया।  इस फिल्म में जॉन अब्राहम और उदित गोस्वामी नजर आयीं थी।  फिल्म नें बॉक्सऑफिस पर औसतन व्यापार किया था।  लेकिन फिल्म को आलोचकों द्वारा बेहद सरहाना मिली थी। उसके बाद वह अभी तक चार फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं- हॉलिडे,धोखा,कजरारे, जिस्म।

Comments

Popular posts from this blog

अनुराग कश्यप की जीवनी

अनुराग कश्यप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मे अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता है। इनका जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह मायानगरी मुंबई में रहते है। अनुराग कश्यप ने बहुत ही कम समय में एक अच्छे फिल्म डायरेक्टर बन गए है जो किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। अनुराग कश्यप का परिवार –  इनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है, माता का नाम ज्ञात नहीं है, अभिनव कश्यप (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक) इनके भाई है, अनुभूति कश्यप इनकी बहन है, वर्तमान में यह तलाकशुदा है। इनकी दो पत्नी रह चुकी है एक का नाम आरती बजाज, फिल्म संपादक (2003-2009) है, और दूसरी जना का नाम है कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) (2011-2015), इनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। वास्तविक नाम – अनुराग सिंह कश्यप वर्तमान नाम – अनुराग कश्यप जन्म – 10 सितंबर 1972 जन्म स्थान – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्रोफेशन – फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता Anurag Kashyap Height – 178 Cm Anurag Kashyap Age – 48 Years Anura...

अनूठा गुजरात

हमारा भारत देश महान है । इसमें उनतीस राज्य व सात केंद्रशासित प्रदेश हैं । इन्हीं राज्यों में से एक राज्य है- गुजरात विविध संस्कृतियों और लोक कलाओं को समेटे गुजरात एक अनूठा राज्य , जहाँ परंपराओं व आधुनिकता का अनुपम समावेश हुआ है । विशाल सागर तट , भाँति - भाँति की लोक - संस्कृतियाँ , सोमनाथ का मंदिर , दूर तक फैला कच्च का रेगिस्तान , श्रीकृष्ण की नगरी द्वारिका , साबरमती का आश्रम - इन सबसे मिलकर बना गुजरात । गुजरात का नाम लेते ही याद आता है यहाँ धूमधाम से मनाया जाने वाला नवरात्रि महोत्सव और गरबा नृत्य करते थिरकते - झूमते गुजराती लोग ।  पश्चिमी भारत में स्थित गुजरात एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण राज्य है । प्राचीन काल में यहाँ गुर्जरों का साम्राज्य होने के कारण इसे ' गुर्जरभूमि ' कहा जाता था , यहीं से इसका नाम गुजरात पड़ा । मौर्य , गुप्त , प्रतिहार जैसे अनेक प्रसिद्ध राजवंशों ने यहाँ राज्य किया । महमूद गज़नवी द्वारा सत्रह बार की गई लूट - पाट के बावजूद चालुक्य राजाओं का शासनकाल गुजरात में प्रगति और समृद्धि का युग था । गुजरात ने अपनी परंपराओं को आज तक जीवित रखा है । प्रतिवर्ष 14 जनवरी को अहम...

रविचंद्रन अश्विन की जीवनी

रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। 2016 में, वे राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद एकमात्र भारतीय बन गए जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरुवात करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अबतक 300 से ज्यादा टेस्ट में विकेट ले चुके हैं वही एकदिवसीय मैच में 150 विकेट से ज्यादा हैं. रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितम्बर 1986 को एक तमिल परिवार में हुआ। वह मेम्बलम पश्चिम चेन्नई में रहते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्रि बालभवन तथा सेंट बेद से प्राप्त की। एस एस एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बी टेक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता रविचंद्रन क्लब में तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलते थे इन्ही अश्विन को क्रिकेट की प्रेरणा मिली। अश्विन की माँ चित्रा ने उनकी लंबी गेंदबाज़ी रन अप में समस्या को देखते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी की सलाह दी। 13 नवम्बर 2011 को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से विवाह किया। 11 जुलाई 2015 को उनकी...