Skip to main content

WhatsApp Status

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से निधन

 


अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से निधन

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ ही देर में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम खत्म होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कभी भी आ सकती है। जिसके बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

फराह खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- वह लिखती हैंं कि इस साल इससे ज्यादा खराब क्या हो सकता है। सिद्धार्थ की मौत से मैं बहुत दुखी हूं।

सिद्धार्थ के घर पर हैं आसिम रियाज

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त से दुश्मन बने आसिम रियाज भी उनके घर मौजूद हैं। आसिम इस वक्त उनकी मां के साथ हैं। बिग बॉस 13 में  सिद्धार्थ आसिम को हराकर विनर बने थे।

शहनाज गिल कूपर अस्पताल में मौजूद

शहनाज ने जैसे ही सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनी तो वह तुरंत ही कूपर अस्पताल पहुंच गईं। शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते थे। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आया करते थे।

सिद्धार्थ की दीदी और जीजा कूपर अस्पताल में मौजूद हैं। सिद्धार्थ के दोस्त उनके घर पर उनकी मां के पास पहुंच रहे हैं।

6 बजे आ सकती है रिपोर्ट

सिद्धार्थ शुक्ला की बॉडी का पोस्टमार्टम जारी है। बिसरा को रखा जाएगा। शाम 6 बजे तक रिपॉर्ट आने की उम्मीद। 

अपनी कमाई का हिस्सा करते थे दान

सिद्धार्थ शुक्ला अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान किया करते थे। वह लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और सिद्धार्थ बहुत ही जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए।

फोन पर आखिरी बार करण कुंद्रा से हुई बात  

करण कुंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, "शॉकिंग, कल रात ही तो हमारी फोन पर बात हुई थी। तुम इंडस्ट्री में अच्छा कर रहे थे, यकीन नहीं हो रहा। तुम बहुत जल्दी चले गए दोस्त, तुम्हारी हमेशा याद आएगी, हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत दुखी हूं."

सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

सिद्धार्थ शुक्ला की बॉडी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बता दें कि उनके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। डॉक्टर शिवकुमार बॉडी का पोस्टमार्टम कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम शुरू

सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर का मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ का आखिरी पोस्ट

अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि सिद्धार्थ की आखिरी पोस्ट हार्ट लाइन को दिखा रही है। उन्होंने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर #TheHeroesWeOwe करके फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए एक पोस्ट किया था, जिसके नीचे हार्ट लाइन यानि दिल की धड़कनें बनी हुई थीं। पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा था। लेकिन दुख की बात ये है कि मेडिकल स्टाफ की सराहना करने वाले सिद्धार्थ आज अपनी ही दिल की धड़कनों को खो चुके हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक सिद्धार्थ तो जब सुबह अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति 15 लाख डॉलर है, यानी 11.25 करोड़ रुपये से ऊपर की है। बतौर एक टीवी अभिनेता ये बड़ी रकम है। उनकी ज्यादातर कमाई टीवी शो और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से होती थी। उनकी महीने की कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा थी। 

पुलिस के मताबिक सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत सुबह 3 से 3.30 बजे के करीब खराब होने लगी थी। उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द हो रहा था। उन्होंने अपनी मां को इस बात की जानकारी दी थी। उनकी मां ने उन्हें पानी पियाला और सुला दिया। जिसके बाद सुबह सिद्धार्थ शुक्ला नहीं उठे।

Comments

Popular posts from this blog

अनुराग कश्यप की जीवनी

अनुराग कश्यप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मे अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता है। इनका जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह मायानगरी मुंबई में रहते है। अनुराग कश्यप ने बहुत ही कम समय में एक अच्छे फिल्म डायरेक्टर बन गए है जो किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। अनुराग कश्यप का परिवार –  इनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है, माता का नाम ज्ञात नहीं है, अभिनव कश्यप (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक) इनके भाई है, अनुभूति कश्यप इनकी बहन है, वर्तमान में यह तलाकशुदा है। इनकी दो पत्नी रह चुकी है एक का नाम आरती बजाज, फिल्म संपादक (2003-2009) है, और दूसरी जना का नाम है कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) (2011-2015), इनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। वास्तविक नाम – अनुराग सिंह कश्यप वर्तमान नाम – अनुराग कश्यप जन्म – 10 सितंबर 1972 जन्म स्थान – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्रोफेशन – फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता Anurag Kashyap Height – 178 Cm Anurag Kashyap Age – 48 Years Anura...

अनूठा गुजरात

हमारा भारत देश महान है । इसमें उनतीस राज्य व सात केंद्रशासित प्रदेश हैं । इन्हीं राज्यों में से एक राज्य है- गुजरात विविध संस्कृतियों और लोक कलाओं को समेटे गुजरात एक अनूठा राज्य , जहाँ परंपराओं व आधुनिकता का अनुपम समावेश हुआ है । विशाल सागर तट , भाँति - भाँति की लोक - संस्कृतियाँ , सोमनाथ का मंदिर , दूर तक फैला कच्च का रेगिस्तान , श्रीकृष्ण की नगरी द्वारिका , साबरमती का आश्रम - इन सबसे मिलकर बना गुजरात । गुजरात का नाम लेते ही याद आता है यहाँ धूमधाम से मनाया जाने वाला नवरात्रि महोत्सव और गरबा नृत्य करते थिरकते - झूमते गुजराती लोग ।  पश्चिमी भारत में स्थित गुजरात एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण राज्य है । प्राचीन काल में यहाँ गुर्जरों का साम्राज्य होने के कारण इसे ' गुर्जरभूमि ' कहा जाता था , यहीं से इसका नाम गुजरात पड़ा । मौर्य , गुप्त , प्रतिहार जैसे अनेक प्रसिद्ध राजवंशों ने यहाँ राज्य किया । महमूद गज़नवी द्वारा सत्रह बार की गई लूट - पाट के बावजूद चालुक्य राजाओं का शासनकाल गुजरात में प्रगति और समृद्धि का युग था । गुजरात ने अपनी परंपराओं को आज तक जीवित रखा है । प्रतिवर्ष 14 जनवरी को अहम...

रविचंद्रन अश्विन की जीवनी

रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। 2016 में, वे राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद एकमात्र भारतीय बन गए जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरुवात करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अबतक 300 से ज्यादा टेस्ट में विकेट ले चुके हैं वही एकदिवसीय मैच में 150 विकेट से ज्यादा हैं. रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितम्बर 1986 को एक तमिल परिवार में हुआ। वह मेम्बलम पश्चिम चेन्नई में रहते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्रि बालभवन तथा सेंट बेद से प्राप्त की। एस एस एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बी टेक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता रविचंद्रन क्लब में तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलते थे इन्ही अश्विन को क्रिकेट की प्रेरणा मिली। अश्विन की माँ चित्रा ने उनकी लंबी गेंदबाज़ी रन अप में समस्या को देखते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी की सलाह दी। 13 नवम्बर 2011 को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से विवाह किया। 11 जुलाई 2015 को उनकी...