Skip to main content

WhatsApp Status

Vivek Oberoi | विवेक ओबराय की जीवनी

Vivek Oberoi

विवेक ओबराय

2002 में आई फिल्म ‘कंपनी’ में विवेक ओबराय के काम को देखकर उस समय लोगों को लगा कि विवेक आने वाले वक्त में बॉलीवुड में बुलंदियों को छुएंगे. उनकी पहली फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया था. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे. लेकिन जिंदगी में उनका सामना कुछ ऐसे लोगों से भी हुआ जिसकी वजह से इस स्टार का जादू धीरे–धीरे खत्म होता गया. आज वह फिल्मों में साइड, सपोर्टिव और विलेन का रोल निभाते हैं.
विवेक ओबेराय जन्म आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में 3 सितंबर सन्‌ 1976 को हुआ. उनके पिता सुरेश ओबेराय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं. विवेक की शिक्षा राजस्थान के अजमेर में हुई है. उन्हें हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, कैनैडियन सहित आदि देशी-विदेशी भाषाओं में पकड़ है. विवेक ओबेराय ने न्यूयॉर्क  से एक्टिंग में मास्टर डिग्री भी हासिल की है.


विवेक ओबराय शादी के बंधन में बंधे

बॉलीवुड स्टार विवेक ओबराय और प्रबंधन में स्नातक प्रियंका अल्वा से अक्टूबर 2010 में शादी की. विवेक ने बेंग्लुरू में कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा और प्रख्यात नृत्यांगना नंदिनी की पुत्री प्रियंका को वरमाला पहनायी.


विवेक ओबेराय का फिल्मी कॅरियर

अभिनेता विवेक ओबेराय ने अपने कॅरियर की शुरूआत राम गोपाल की फिल्म ‘कंपनी’ से की. इस फिल्म ने उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू के साथ बेस्ट सपोर्टिंग का अवार्ड भी दिया. इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्म ‘रोड’ और ‘दम’ में काम किया जिसमे उनके अभिनय को काफी सराहा गया. इसके बाद विवेक ने अपने कॅरियर की सबसे सफल फिल्म ‘साथिया’ में काम किया. इसमें उनके साथ रानी मुखर्जी भी थी. 2004 में आई फिल्म मस्ती ने उन्हें कोमेडी अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई.

उनकी अन्य चर्चित फिल्मों में ओमकारा (2006), शूट आउट एट लोखंडवाला (2007), मिशन इस्तांबुल (2008), प्रिंस (2010), और रक्तचरित्र है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘क्रिस थ्री’ और ग्रांड मस्ती है जिसका दर्शकों को काफी इंतजार है.

2003 में अभिनेता विवेक ओबेराय का नाम थोड़े से समय के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा था. उस समय ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में सुपरस्टार सलमान खान की महबूबा थी. विवेक ओबेराय के साथ ऐश्वर्या राय का नाम जोड़े जाने पर सलमान को बर्दास्त नहीं होता था. वह विवेक को फोन पर धमकाते भी थे. इसका खुलासा 2003 में एक टीवी चैनल के जरिए उस समय हुआ जब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते की वजह से सलमान उन्हें फोन करके धमका रहे हैं. हालाकिं ऐश्वर्या के साथ उनका रिस्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला.

ऐश्वर्या से दिल लगाकर विवेक ने जो भूल किया उसका नुकासान वह आज तक उठा रहे हैं. मान जा रहा है कि सलमान खान की वजह से ही उन्हें बॉलीवुड में महत्व नहीं दिया जा रहा.

Comments

Popular posts from this blog

अनुराग कश्यप की जीवनी

अनुराग कश्यप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मे अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता है। इनका जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह मायानगरी मुंबई में रहते है। अनुराग कश्यप ने बहुत ही कम समय में एक अच्छे फिल्म डायरेक्टर बन गए है जो किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। अनुराग कश्यप का परिवार –  इनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है, माता का नाम ज्ञात नहीं है, अभिनव कश्यप (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक) इनके भाई है, अनुभूति कश्यप इनकी बहन है, वर्तमान में यह तलाकशुदा है। इनकी दो पत्नी रह चुकी है एक का नाम आरती बजाज, फिल्म संपादक (2003-2009) है, और दूसरी जना का नाम है कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) (2011-2015), इनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। वास्तविक नाम – अनुराग सिंह कश्यप वर्तमान नाम – अनुराग कश्यप जन्म – 10 सितंबर 1972 जन्म स्थान – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्रोफेशन – फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता Anurag Kashyap Height – 178 Cm Anurag Kashyap Age – 48 Years Anura...

रविचंद्रन अश्विन की जीवनी

रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। 2016 में, वे राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद एकमात्र भारतीय बन गए जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरुवात करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अबतक 300 से ज्यादा टेस्ट में विकेट ले चुके हैं वही एकदिवसीय मैच में 150 विकेट से ज्यादा हैं. रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितम्बर 1986 को एक तमिल परिवार में हुआ। वह मेम्बलम पश्चिम चेन्नई में रहते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्रि बालभवन तथा सेंट बेद से प्राप्त की। एस एस एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बी टेक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता रविचंद्रन क्लब में तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलते थे इन्ही अश्विन को क्रिकेट की प्रेरणा मिली। अश्विन की माँ चित्रा ने उनकी लंबी गेंदबाज़ी रन अप में समस्या को देखते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी की सलाह दी। 13 नवम्बर 2011 को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से विवाह किया। 11 जुलाई 2015 को उनकी...

हमारे बदलते गाँव

प्रस्तुत पाठ में गाँवों के बदलते स्वरूप का वर्णन किया गया है । यह भी बताया गया है कि इन बदलावों से गाँवों पर अच्छे और बुरे प्रभाव पड़े हैं और नई पीढ़ी गाँवों के विकास में योगदान दे सकती है । रेलगाड़ी ने स्टेशन छोड़ा । धीरे - धीरे स्टेशन पीछे छूटने लगा दादा ने चश्मा ठोक किया और किताब खोली । मोनू खिड़की से बाहर झाँक रहा था । अचानक उसने दादा जो का हाथ पकड़कर खींचा और कहा , " दादा जी देखिए सफ़ेद बकरियाँ " दादा जो ने खिड़की के बाहर देखा , फिर मुस्कुराकर बोले , “ मोनू बाबू , ये बकरियाँ नहीं भेड़ें हैं । " मोनू का मुँह आश्चर्य से खुला रह गया । " इतनी सारी भेड़ें एक साथ ! " दादा जी ने किताब बंद करके एक ओर रख दी और मोनू से बोले , " भेड़ - बकरियों को तो हमेशा झुंड में ही पालते हैं । अब शाम घिर आई है इसलिए चरवाहे इन्हें वापस घर ले जा रहे हैं । बेटा , यह तो गाँवों का बड़ा स्वाभाविक सा दृश्य है कि सुबह पशु चारागाह * में चराने के लिए ले जाए जाते हैं और शाम को वे सब अपने - अपने घर लौट आते हैं । ' “ क्या जानवरों का भी घर होता है ? " मोनू ने पूछा । दादा जी के मुँ...