Skip to main content

Posts

WhatsApp Status

श्रेया सरन की जीवनी

श्रेया सरन जीवनी श्रेया सरन(Tamil: ஷ்ரேயா சரன்)  एक भारतीय बॉलीवुड मॉडल व अभिनेत्री हैं।  जो हिंदी समेत मलयालम, कन्नड़, तमिल ,तेलगु फिल्मों में सक्रीय हैं। श्रेया कॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पृष्ठभूमि श्रेया का जन्म 11 सितम्बर 1982 को उत्रराखण्ड के हरिद्वार में हुआ था।  श्रेया के पिता का नाम पुष्पेन्द्र सरन हैं जोकि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में कार्यरत हैं।  उनकी माँ का नाम नीरजा सरन जो दिल्ली पब्लिक स्कूल में केमेस्ट्री की अध्यपिका हैं।  श्रेया का एक भाई भी है, अभिरूप।  श्रेया का पूरा बचपन उनके जन्मस्थान हरिद्वार में ही बिता।  पढ़ाई- श्रेया ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर और हरिद्वार से पूरी की।  स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद श्रेया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से लिट्रेचर में स्नातक किया।  सरन की माँ टीचर होने के साथ-साथ एक बेहद अच्छी कथक डांसर भी थीं। सरन ने  में अपनी माँ से कथक डांस और राजस्थानी फोक डांस सीखा। उसके बाद सरन ने कथक डांस में पारंगत होने के लिए शोवना नारयण से ट्रेन...

हार्डी संधू जीवनी | Hardy Sandhu Biography

हार्डी संधू जीवनी | Hardy Sandhu Biography हार्डी संधू एक पंजाबी और बॉलीवुड गायक व अभिनेता हैं. इनका पूरा नाम हरविंदर सिंह संधू है. इन्हे अपने करियर की सबसे पहले सफलता गाना “सोच” (2012) और उसके बाद जोकर (2014) के से मिली. इन्होने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत “यारां डा केचप” (2014) से की. इनका गाना “सोच” लोगों को इतना पसंद आया की 2016 में आयी अक्षय कुमार की फिल्म “एयरलिफ्ट” में इनके गाने को दोबारा से प्रदर्शित किया गया. असली नाम:  हरदेविंदर सिंह संधू उपनाम:  हार्डी व्यवसाय:  अभिनेता, मॉडल, गायक जन्मदिन:  6 सितम्बर 1986 जन्म स्थान:  पटिआला, पंजाब, भारत उम्र:  6 सितम्बर 1986 से अभी तक राशि नाम:  कन्या जाति:  जट धर्म:  सिख राष्ट्रीयता:  भारतीय पहली फिल्म:  यारां डा कैचअप (2014) पहला गाना:  टेक्विला शॉट (2012) घर:  पटिआला, पंजाब, भारत पता:  पंजाब शौक:  जिम्मिंग लम्बाई:  5’7” बजन:  75 Kg शरीर माप:  छाती-38′, कमर-30”, बाइसेप्स-१३” बालों का रंग:  भूरा आँखों का रंग:  काला स्कूल:  नहीं पत...

योगेंद्र यादव की बहादुरी की अविश्वसनीय कहानी

परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के वीर सैनिक योगेंद्र यादव की बहादुरी की अविश्वसनीय कहानी 4 मई, 1999 को रात में, इक्कीस भारतीय सैनिकों ने जम्मु-कश्मीर के द्रास-कारगिल क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी, टाइगर हिल की यात्रा शुरू की। 7 सैनिकों का एक समूह बाकी लोगों से आगे निकल गया और शीर्ष पर पहुंच गया। 19 साल के सैनिक सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव भी उन 7 सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने इसे टाइगर हिल की चोटी पर बनाया था। कारगिल युद्ध के दौरान यह उनकी असाधारण बहादुरी की कहानी है। औरंगाबाद अहीर गाँव से निकलकर यादव उस समय भारतीय सेना में शामिल हो गए थे जब उनकी उम्र केवल 16 वर्ष और 5 महीने थी। उनकी कमांडो पलटन घातक को टाइगर हिल पर तीन रणनीतिक बंकरों को केप्चर की जिम्मेदारी दी गई थी। हाई स्कूल से बाहर, यादव सिर्फ 2.5 साल के लिए सेवा में थे। उन्हें अनुभव नहीं था, लेकिन उन्हें अपनी मातृभूमि से बेहद प्यार था। जब उनकी बटालियन 18वीं ग्रेनेडियर्स 5 मई, 1999 को सुबह तड़के चोटी पर पहुंच गई, तो उनका सामना दुश्मन सैनिकों के तीन हमलों से हुआ। पर्याप्त...

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी जीवनी | Pankaj Tripathi Biography

  बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी जीवनी | Pankaj Tripathi Biography गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक जानलेवा कसाई की भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी एक छोटी सी जगह से हैं. छोटी सी जगह से उठकर बड़े पर्दे पर अपना नाम कमाना कोई आसान बात नहीं है, पर कुछ लोग हैं जो बिना किसी गॉड फादर के भी पर्दे पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं और सही मायनों में हमारा असली कलाकार भी वही होता है. पंकज त्रिपाठी भी उन्हीं में से एक नाम है. जिसने पर्दे पे अपनी छाप कुछ इस तरह छोड़ी है कि वे काफी पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे. आइये आज हम देखते हैं कि कैसे बिहार के एक किसान के घर में जन्मे एक लड़के ने पर्दे पर अपनी छाप बनाई. पंकज त्रिपाठी 5 सितंबर 1976 को बिहार के छोटे से गांव बेलसंद(नजदीक गोपालगंज) में जन्मे थे. पंकज 44(2020 के अनुसार) वर्ष के हैं. पंकज के पिता पण्डित बनारस तिवारी पेशे से एक किसान थे और माता हेमवंती तिवारी गृहणी. पंकज 4 भाई और 2 बहनों में सबसे छोटे हैं. नाम (Name) पंकज त्रिपाठीजन्म (Date of Birth) 5 सितंबर 1976 आयु 44 वर्ष (2020 तक) जन्म स्थान (Birth Place) गांव बेलसंद, बिहार पिता का नाम (Father Name) पण्डित ...

शक्ति कपूर की जीवनी

  शक्ति कपूर जीवनी सुनील सिकन्दरलाल कपूर उर्फ़ शक्ति कपूर एक भारतीय अभिनेता हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी खलनायकी और कॉमिक टाइमिंग के लिए के लिए जाने जाते हैं। शक्ति कपूर का जन्म एक बेहद निम्‍न मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में 3 सितंबर 1958 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे। उनके नाम बदलने के पीछे भी एक वजह है, दरअसल जब सुनील दत्त साहब ने संजय दत्त स्टारर फिल्म रॉकी में विलेन का रोल ऑफर किया तो उन्हें अपना नाम सुनील कपूर विलेन की तरह नही लगा, इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर कर लिया।  पढ़ाई  उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही सम्पन्न की हैं। वह दिल्ली यूनवर्सिटी के करोड़ी मॉल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।   शादी   शक्ति कपूर की शादी शिवानी कपूर से हुई हैं।  उनकी दो बच्चे हैं, एक बेटा-सिद्धार्थ कपूर जोकि एक सहायक निर्देशक और डीजे हैं। उनकी बेटे श्रद्धा कपूर हैं, जोकि हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।   शक्ति कपूर की फिल्मोग्राफी  करियर  शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री...

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से निधन

  अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से निधन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही देर में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम खत्म होगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कभी भी आ सकती है। जिसके बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया जाएगा। फराह खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- वह लिखती हैंं कि इस साल इससे ज्यादा खराब क्या हो सकता है। सिद्धार्थ की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। सिद्धार्थ के घर पर हैं आसिम रियाज बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त से दुश्मन बने आसिम रियाज भी उनके घर मौजूद हैं। आसिम इस वक्त उनकी मां के साथ ...

Vivek Oberoi | विवेक ओबराय की जीवनी

Vivek Oberoi विवेक ओबराय 2002 में आई फिल्म ‘कंपनी’ में विवेक ओबराय के काम को देखकर उस समय लोगों को लगा कि विवेक आने वाले वक्त में बॉलीवुड में बुलंदियों को छुएंगे. उनकी पहली फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया था. इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे. लेकिन जिंदगी में उनका सामना कुछ ऐसे लोगों से भी हुआ जिसकी वजह से इस स्टार का जादू धीरे–धीरे खत्म होता गया. आज वह फिल्मों में साइड, सपोर्टिव और विलेन का रोल निभाते हैं. विवेक ओबेराय जन्म आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में 3 सितंबर सन्‌ 1976 को हुआ. उनके पिता सुरेश ओबेराय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं. विवेक की शिक्षा राजस्थान के अजमेर में हुई है. उन्हें हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, कैनैडियन सहित आदि देशी-विदेशी भाषाओं में पकड़ है. विवेक ओबेराय ने न्यूयॉर्क  से एक्टिंग में मास्टर डिग्री भी हासिल की है. विवेक ओबराय शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार विवेक ओबराय और प्रबंधन में स्नातक प्रियंका अल्वा से अक्टूबर 2010 में शादी की. विवेक ने बेंग्लुरू में कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा और प्रख्यात नृत्यांगना...