Posts

पूजा भट्ट की जीवनी

Image
पूजा भट्ट पूजा भट्ट भारतीय फिल्म अभिनेत्री,निर्माता निर्देशक हैं। इनका जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट जी के घर हुआ। पृष्ठभूमि  पूजा भट्ट  का जन्म 24 फ़रवरी 1972 को मुंबई में हुआ था।  उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट हैं।  उनकी माँ का नाम किरण भट्ट है।  वह सोनी राजदान की सौतेली बेटी हैं। उनका एक भाई राहुल भट्ट और दो सतौली बहनें हैं-आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।  आलिया भट्ट एक फिल्म अभिनेत्रीं हैं।  उनके दो कजिन भाई हैं। मोहित सूरी जोकि फिल्म निर्देशक हैं।  इमरान हाश्मी जोकि एक फिल्म अभिनेता हैं।   करियर  पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में टीवी फिल्म डैडी से की थी।  इस टीवी फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।  इस नाटक की पृष्ठभूमि एक शराबी पिता और उसके बेटी रिश्ते पर आधारित थी।  इस फिल्म में उनके पिता की भूमिका अनुपम खेर ने अदा की थी। पूजा भट्ट को  पहचान फिल्म दिल है  की मानता नही से मिली थी।  यह फिल्म ऑस...

नुसरत जहाँ की जीवनी

Image
नुसरत जहाँ नुसरत जहान एक भारतीय अभिनेत्री है जो बंगाली सिनेमा में काम करती है। वह एक राजनीतिज्ञ भी हैं और 17 वीं लोकसभा में बशीरहाट निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा की सदस्य हैं। नुसरत जहाँ जैन (विवाहित नाम) का जन्म 8 जनवरी 1990 (उम्र 29 वर्ष; 2019 में) कोलकाता में हुआ था। उसकी राशि मकर है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई हमारी लेडी क्वीन ऑफ़ द मिशन स्कूल, कोलकाता से की और कोलकाता के भवानीपुर कॉलेज से उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। भौतिक उपस्थिति ऊँचाई: 5 ′ 7 ′ वजन: 50 किलो चित्रा माप: 34-27-34 आंखों का रंग: गहरा भूरा बालों का रंग: भूरा (रंगे हुए) परिवार, जाति और पति नुसरत जहान एक बंगाली मुस्लिम परिवार से हैं। उनकी दो बहनें हैं जिनका नाम नुज़त जहाँ और पूजा प्रसाद है। वह कदीर खान के साथ रिश्ते में थीं। वह जमशेदपुर के एक व्यापारी विक्टर घोष के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। उसने 19 जून 2019 को तुर्की के बोडरम में एक शांत समारोह में एक व्यवसायी निखिल जैन से शादी कर ली। अभिनय कैरियर उन्होंने 2010 में सौंदर्य प्रतियोगिता फेयर-वन मिस कोलकाता जीतने के बाद एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया ...

रविचंद्रन अश्विन की जीवनी

Image
रविचंद्रन अश्विन रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट आलराउंडर खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। 2016 में, वे राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद एकमात्र भारतीय बन गए जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरुवात करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अबतक 300 से ज्यादा टेस्ट में विकेट ले चुके हैं वही एकदिवसीय मैच में 150 विकेट से ज्यादा हैं. रविचंद्रन अश्विन का जन्म 17 सितम्बर 1986 को एक तमिल परिवार में हुआ। वह मेम्बलम पश्चिम चेन्नई में रहते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा पद्म शेषाद्रि बालभवन तथा सेंट बेद से प्राप्त की। एस एस एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बी टेक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता रविचंद्रन क्लब में तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर क्रिकेट खेलते थे इन्ही अश्विन को क्रिकेट की प्रेरणा मिली। अश्विन की माँ चित्रा ने उनकी लंबी गेंदबाज़ी रन अप में समस्या को देखते हुए उन्हें स्पिन गेंदबाजी की सलाह दी। 13 नवम्बर 2011 को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति नारायणन से विवाह किया। 11 जुलाई 2015 को उनकी...

कुमार सानु की जीवनी

Image
कुमार सानु कुमार सानू हिंदी सिनेमा के एक जानेमाने पार्श्व गायक हैं। 20 अक्टूबर, 1957 को कोलकता में जन्मे कुमार सानू का मूल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनके पिताजी स्वयं एक अच्छे गायक और संगीतकार थे। उन्होंने ही कुमार सानू को गायकी और तबला वादन सिखाया था। गायक किशोर कुमार को अपना आदर्श मानने वाले सानू ने गायकी में अपना खुद का अलग अंदाज़ बनाये रखा है। कुमार सानू के घर पर शुरू से ही संगीत की परंपरा थी। पिताजी शास्त्रीय संगीत के टीचर थे। मां भी गाती थीं। बड़ी बहन भी रेडियो में गाती है और आज भी वह पिताजी का संगीत स्कूल चला रही हैं। इस तरह परिवार के माहौल ने सानू को एक अच्छा गायक बना दिया। करीब करीब 350 से अधिक फिल्मों के लिए गा चुके कुमार सानू को सफलता वर्ष 1990 में बनी ‘आशिकी’ फिल्म से मिली जिसके गीत सुपरहिट हुए और कुमार सानू लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए थे। बहरहाल, आशिकी कुमार सानू की पहली फिल्म नहीं थी। उनको पहला ब्रेक जगजीत सिंह ने दिया था। उन्होंने उन्हें कल्याणजी आनंद जी से मिलवाया जिन्होंने 1989 में आई फिल्म ‘जादूगर’ के लिए कुमार सानू से गीत गवाया। लगातार पांच बार फ़िल्म...

हिंदी दिवस

Image
हिंदी दिवस हिंदी भाषा को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है और उसी दिन इसे भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक घोषित किया गया था। दुनिया की चौथी व्यापक बोली जाने वाली भाषा के रूप में इसके महत्व का जश्न मनाने के लिए एक खास दिन सम्मान देने के लिए निश्चित किया गया है। इस भाषा के बारे में कई दिलचस्प तथ्य हैं जो इसे अद्वितीय बनाते हैं। हिंदी दिवस – एक महत्वपूर्ण कदम भारत में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृत करने का कदम स्वागत योग्य हैं हालांकि हर वर्ष हिंदी दिवस को मनाने का निर्णय वाकई काबिले तारीफ है। हिंदी दिवस एक अनुस्मारक है कि जहां ​भी ​हम जाएँ हमें अपने आदर्शों और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। यही हमें परिभाषित करता है और हमें इसका आनंद उठाना चाहिए। यह दिन विभिन्न सरकारी संस्थानों में उत्साह से मनाया जाता है। हिंदी भाषा के बारे में दिलचस्प तथ्य हिंदी भाषा के बारे में कई दिलचस्प तथ्य हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं: हिंदी नाम फारसी शब्द हिंद से बना है जिसका मतलब है कि सिंधु नदी का भूमि। हिंदी मूलतः भाषाओं के इंडो-यूरोपियन परिवार के इंडो-आर्यन ...

वीर सावरकर

Image
वीर सावरकर सावरकर का पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था. सावरकर ने 1904 में नासिक में ‘मित्रमेला’ नाम से एक संस्था आरंभ की थी जो शीघ्र ही मेजनी के ‘तरुण इटली’ की तर्ज पर एक गुप्त सभा ‘अभिनव भारत’ में परिवर्तित हो गयी. अभिनव भारत ने अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए विदेशों से अस्त्र-शस्त्र मंगवाया और बम बनाने का काम रूसियों के सहायता से किया. अनेक गुप्त संस्थाएं बम्बई, पूना, नासिक, नागपुर, कोल्हापुर आदि जगहों में सक्रिय थीं. शीघ्र ही सरकार इनकी कार्यवाहियों से पराजित हो गयी. सावरकर स्वदेशी आन्दोलन से भी जुड़े रहे. कालांतर में सावरकर तिलक की स्वराज पार्टी में भी शामिल हुए थे. उनके राष्ट्रभक्ति से पूर्ण भाषणों एवं गतिविधियों से क्रुद्ध होकर ब्रिटिश सरकार ने उनकी BA की डिग्री वापस ले ली थी. जून, 1906 को बेरिस्टर बनने के लिए लंदन गये. वहाँ उन्होंने भारतीय छात्रों को भारत में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एकत्र किया. सावरकर ने फ्री इंडिया सोसाइटी नामक एक समूह बनाया जो भारत की स्वतंत्रता के विषय में चर्चा करने के लिए बना था. यह सोसाइटी भारतीय पंचाग के अनुसार विभिन्न पर्वों तथा स्वतंत्रता आन्दोलन से सम्ब...

महिमा चौधरी की जीवनी

Image
  महिमा चौधरी जन्म महिमा चौधरी का जन्म  13 सितंबर  1973  को  दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल  में हुआ था। उनका वास्तविक नाम  ऋतु चौधरी  है। उनके पिता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और मां नेपाली थीं. महिमा चौधरी एनई 2006 में बिजनेसमैन  बॉबी मुखर्जी  से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी कुछ ही दिन चल सकी, और 2016 में वे दोनों अलग हो गए। उनके एक बेटी भी है। जिसका नाम  आर्याना चौधरी (Aryana Chaudhry)  है। शिक्षा महिमा चौधरी ने अपनी हाई-स्कूल तक की पढ़ाई  डाउन हिल स्कूल  से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई  लोरेटो कॉलेज दार्जलिंग  से पूरी की। साल 1990 में वे पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर सँवारने लगी। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई विज्ञापनों में भी काम किया। करियर महिमा को हिंदी सिनेमा में लाने का श्रेय निर्देशक सुभाष घई को जाता है। उन्होंने ही महिमा को अपनी आगामी फिल्म प्रदेश में गंगा की भूमिका के लिए फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म में वह अपूर्व अग्निहोत्री और शाहरुख़ खान के अपोजिट नजर आयी थ...

विजय रुपाणी

Image
विजय रुपाणी रूपानी का जन्म 2 अगस्त 1956 को 2 अगस्त 1956 को बर्मा के रंगून में जन्म हुआ। उन्होंने बीए, एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रूपानी सौराष्‍ट्र क्षेत्र से आते हैं, जहां जैन बनिया समुदाय काफी बड़ी संख्‍या में है। छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत कर दी थी। रूपानी का जन्म 2 अगस्त 1956 को 2 अगस्त 1956 को बर्मा के रंगून में जन्म हुआ। उन्होंने बीए, एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रूपानी सौराष्‍ट्र क्षेत्र से आते हैं, जहां जैन बनिया समुदाय काफी बड़ी संख्‍या में है। छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत कर दी थी। विजय रुपाणी ने धर्मेंद्रसिन्हजी आर्टस कॉलेज से बीए किया और सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है। वे अपने पिता के दवारा स्थापित कारोबारी फर्म रसिकलाल एंड सन्स में साझीदार भी हैं। वे कभी स्टॉक ब्रोकर (शेयर दलाल) के रूप में भी काम कर चुके हैं। विजय रुपाणी का विवाह अंजलि रूपाणी से हुआ है। अंज​लि रूपाणी भी राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। व भाजपा की महिला शाखा की सदस्य हैं। दोनों के तीन बच्चे...

कार्तिक की जीवनी

Image
  कार्तिक क्रिकेट की दुनिया हर रोज कोई सितारा चमकता है तो कोई चमकते-चमकते रह जाता है. पर कुछ प्रतिभाएं ऐसी होती है जिनका नाम इतिहास के पन्नो में लिखा जाता जो अपने और देश के लिए महान योगदान देकर जाते है. इसी तरह की प्रतिभा नज़र आती है इस खिलाड़ी में, जी हाँ दोस्तों कार्तिक त्यागी ये वो नाम है जो हाल ही में सबके सामने आया है और इसका कारण है इस खिलाड़ी का हुनर जिसकी तुलना बड़े-बड़े नामो के साथ की जा रही है. यहीं उम्मीद की जा रही है कि ये नाम भविष्य में बहुत बड़ा बनेगा. चलिए जानते है एक किसान के बेटे कार्तिक त्यागी की कहानी. उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले, कार्तिक त्यागी एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो दाएं हाथ से तेज गेंदबाज़ी करते है. कार्तिक का जन्म 8 नवम्बर 2000 को उतरप्रदेश के हापुर जिले के धनौरा गाँव में हुआ था. कार्तिक के पिता का नाम योगेन्द्र त्यागी है जो एक किसान है और खेती करते है. माता नीलम त्यागी, बहन नंदिनी त्यागी है. कार्तिक के पिता ने इसी के सहारे अपने बेटे को इस बड़े मुकाम तक पहुँचाया है. पूरा नाम कार्तिक त्यागी ( Kartik Tyagi ) पिता का नाम योगेन्द्र त्यागी माता का नाम नीलम ...

गणेश चतुर्थी

Image
गणेश चतुर्थी भारत एक ऐसा देश है जहाँ के लोगों का त्यौहारों से एक विशेष जुड़ाव है। यहाँ हम आये दिन कोई न कोई त्यौहार मानते हैं इसीलिए हम इसे त्यौहारों का देश भी कहते हैं। हमारे देश में विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिलता है जिसके कारण आये दिन कोई न कोई त्यौहार होता है। लेकिन इन में से हमारे कुछ त्यौहार जैसे होली, रक्षाबंधन, दिवाली, ईद, क्रिसमस आदि ऐसे हैं जिन्हे हम सब देशवासी साथ मिल कर मनाते हैं। ऐसे ही त्यौहारों में से एक है गणेश चतुर्थी जिसे हम बहुत हर्षोल्लास के साथ बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। Ganesh Chaturthi का त्यौहार भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह गणेश चतुर्थी का त्यौहार करीब 11 दिनों तक चलता है। वैसे तो गणेश चतुर्थी पूरे देश में मनायी जाती है लेकिन पश्चिमी भारत में इसकी रौनक देखने ही वाली होती है। उनमे से खासकर मुंबई में, जहाँ इस दौरान देश भर के लोगो का ही नहीं अपितु विदेश तक के लोगो का ताता लगा रहता है। इस साल Ganesh Chaturthi 2021 का आयोजन 10 सितम्बर 2021 को किया जा रहा है। लोग गणेश चतुर्थी के समारोह के दौरान भाषण देते हैं और इसके विषय में बत...

अनुराग कश्यप की जीवनी

Image
अनुराग कश्यप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जन्मे अनुराग कश्यप आज बॉलीवुड में एक मशहूर फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता है। इनका जन्म 10 सितंबर 1972 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह मायानगरी मुंबई में रहते है। अनुराग कश्यप ने बहुत ही कम समय में एक अच्छे फिल्म डायरेक्टर बन गए है जो किसी के लिए इतना आसान नहीं होता है। अनुराग कश्यप का परिवार –  इनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है, माता का नाम ज्ञात नहीं है, अभिनव कश्यप (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक) इनके भाई है, अनुभूति कश्यप इनकी बहन है, वर्तमान में यह तलाकशुदा है। इनकी दो पत्नी रह चुकी है एक का नाम आरती बजाज, फिल्म संपादक (2003-2009) है, और दूसरी जना का नाम है कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) (2011-2015), इनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। वास्तविक नाम – अनुराग सिंह कश्यप वर्तमान नाम – अनुराग कश्यप जन्म – 10 सितंबर 1972 जन्म स्थान – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्रोफेशन – फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और अभिनेता Anurag Kashyap Height – 178 Cm Anurag Kashyap Age – 48 Years Anura...

रामानन्द सागर की जीवनी

Image
रामानन्द सागर पूरा नाम चंद्रमौली चोपड़ा प्रसिद्ध नाम रामानन्द सागर जन्म 29 दिसम्बर 1917 जन्म भूमि लाहौर, ब्रिटिश भारत मृत्यु 12 दिसम्बर 2005 मृत्यु स्थान मुंबई, महाराष्ट्र कर्म भूमि भारत मुख्य रचनाएँ धारावाहिक- रामायण, कृष्णा, विक्रम बेताल, अलिफ़ लैला, जय गंगा मैया आदि। मुख्य फ़िल्में इंसानियत, कोहिनूर, पैगाम, आँखें, ललकार, चरस, आरज़ू, गीत, बग़ावत आदि। पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री, फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (आँखें), फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ लेखक (पैग़ाम) विशेष योगदान उनके द्वारा निर्मित और निर्देशित धारावाहिक "रामायण" ने देश में अद्भुत सांस्कृतिक जागरण पैदा किया। नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी रामानन्द सागर ने 22 छोटी कहानियां, तीन वृहत लघु कहानी, दो क्रमिक कहानियां और दो नाटक लिखे। उन्होंने इन्हें अपने तखल्लुस चोपड़ा, बेदी और कश्मीरी के नाम से लिखा, लेकिन बाद में वह सागर तखल्लुस के साथ हमेशा के लिए रामानंद सागर बन गए। जीवन परिचय बहुमुखी प्रतिभा के धनी रामानन्द सागर का जन्म अविभाजित भारत के लाहौर ज़िले के "असलगुर...

अरविंद केजरीवाल की जीवनी

Image
  अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति में एक लोकप्रिय राजनेता और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म हरियाणा के एक सुदूरवर्ती गाँव में हुआ था। बचपन से एक उज्ज्वल छात्र के रूप में, अरविंद ने पहले प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण की और पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर में दाखिला लिया। निजी जीवन पूरा नाम अरविंद केजरीवाल जन्म तिथि 16 Aug 1968 जन्म स्थान सिवानी, भिवानी जिला, हरियाणा, भारत पार्टी का नाम Aam Aadmi Party शिक्षा Graduate Professional व्यवसाय कार्यकर्ता, राजनेता पिता का नाम गोबिंद राम केजरीवाल माता का नाम गीता देवी जीवनसाथी का नाम सुनीता केजरीवाल जीवनसाथी का व्यवसाय भारतीय राजस्व अधिकारी संतान 1 पुत्र 1 पुत्री सम्पर्क स्थाई पता 87 ब्लॉक, बी.के.दत्त कॉलोनी नई दिल्ली -110001 वर्तमान पता बंगला नंबर 6, फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस, दिल्ली। रोचक तथ्‍य अरविंद केजरीवाल सादगी में विश्वास करते हैं और शाकाहारी हैं। अध्ययनशील होने के अलावा, वे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के प्रशंसक हैं। उन्हें कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है। उन्हें अपना हर काम खुद करना पसंद ह...

परम सिंह की जीवनी

Image
परम सिंह यह कहना है एक्टर परम सिंह का लाइफ बहुत खूबसूरत है, इसे यूं ही गवां देने से अच्छा है कि इसके हर पल को एंजॉय किया जाए। यही कारण है कि मैं भविष्य की टेंशन लेने के बजाए वर्तमान में जीना और एंजॉय करना पसंद करता हूं। यह कहना है एक्टर परम सिंह का। वह सोमवार को लाइफ ओके के शो गुलाम के प्रमोशन के लिए इंदौर में थे। इस दौरान पत्रिका से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि हम सभी अपने फ्यूचर और पास्ट को लेकर इतने उलझे रहते हैं कि प्रजेंट को भूल जाते हैं। मैं ऐसा नहीं करना चाहता, इसलिए प्रजेंट में ही जीता हूं। हीरोइन का किरदार निभाकर बना स्कूल का हीरो  मैं बचपन में बहुत शर्मिला और इंट्रोवर्ट था। जब मैं 8वीं में पढ़ता था तब स्कूल की हिस्ट्री टीचर ने हेलेन ऑफ ट्राय प्ले में मुझे हीरोइन का लीड कैरेक्टर प्ले करने के लिए कहा। मैंने इनकार किया तो उन्होंने कहा कि बिना उसके हिस्ट्री में नंबर नहीं मिलेंगे। ऐसे में जब मैंने प्ले किया तो उसे काफी पसंद किया गया और लोगों ने मुझे चिढ़ाया भी, लेकिन हीरोइन का किरदार निभा कर मैं पूरे स्कूल का हीरो बन गया।  इंटेंस रोल क्रिएट करता है स्ट्रेस गुलाम में...

श्रेया सरन की जीवनी

Image
श्रेया सरन जीवनी श्रेया सरन(Tamil: ஷ்ரேயா சரன்)  एक भारतीय बॉलीवुड मॉडल व अभिनेत्री हैं।  जो हिंदी समेत मलयालम, कन्नड़, तमिल ,तेलगु फिल्मों में सक्रीय हैं। श्रेया कॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पृष्ठभूमि श्रेया का जन्म 11 सितम्बर 1982 को उत्रराखण्ड के हरिद्वार में हुआ था।  श्रेया के पिता का नाम पुष्पेन्द्र सरन हैं जोकि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में कार्यरत हैं।  उनकी माँ का नाम नीरजा सरन जो दिल्ली पब्लिक स्कूल में केमेस्ट्री की अध्यपिका हैं।  श्रेया का एक भाई भी है, अभिरूप।  श्रेया का पूरा बचपन उनके जन्मस्थान हरिद्वार में ही बिता।  पढ़ाई- श्रेया ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर और हरिद्वार से पूरी की।  स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद श्रेया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से लिट्रेचर में स्नातक किया।  सरन की माँ टीचर होने के साथ-साथ एक बेहद अच्छी कथक डांसर भी थीं। सरन ने  में अपनी माँ से कथक डांस और राजस्थानी फोक डांस सीखा। उसके बाद सरन ने कथक डांस में पारंगत होने के लिए शोवना नारयण से ट्रेन...

हार्डी संधू जीवनी | Hardy Sandhu Biography

Image
हार्डी संधू जीवनी | Hardy Sandhu Biography हार्डी संधू एक पंजाबी और बॉलीवुड गायक व अभिनेता हैं. इनका पूरा नाम हरविंदर सिंह संधू है. इन्हे अपने करियर की सबसे पहले सफलता गाना “सोच” (2012) और उसके बाद जोकर (2014) के से मिली. इन्होने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत “यारां डा केचप” (2014) से की. इनका गाना “सोच” लोगों को इतना पसंद आया की 2016 में आयी अक्षय कुमार की फिल्म “एयरलिफ्ट” में इनके गाने को दोबारा से प्रदर्शित किया गया. असली नाम:  हरदेविंदर सिंह संधू उपनाम:  हार्डी व्यवसाय:  अभिनेता, मॉडल, गायक जन्मदिन:  6 सितम्बर 1986 जन्म स्थान:  पटिआला, पंजाब, भारत उम्र:  6 सितम्बर 1986 से अभी तक राशि नाम:  कन्या जाति:  जट धर्म:  सिख राष्ट्रीयता:  भारतीय पहली फिल्म:  यारां डा कैचअप (2014) पहला गाना:  टेक्विला शॉट (2012) घर:  पटिआला, पंजाब, भारत पता:  पंजाब शौक:  जिम्मिंग लम्बाई:  5’7” बजन:  75 Kg शरीर माप:  छाती-38′, कमर-30”, बाइसेप्स-१३” बालों का रंग:  भूरा आँखों का रंग:  काला स्कूल:  नहीं पत...

योगेंद्र यादव की बहादुरी की अविश्वसनीय कहानी

Image
परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के वीर सैनिक योगेंद्र यादव की बहादुरी की अविश्वसनीय कहानी 4 मई, 1999 को रात में, इक्कीस भारतीय सैनिकों ने जम्मु-कश्मीर के द्रास-कारगिल क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी, टाइगर हिल की यात्रा शुरू की। 7 सैनिकों का एक समूह बाकी लोगों से आगे निकल गया और शीर्ष पर पहुंच गया। 19 साल के सैनिक सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव भी उन 7 सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने इसे टाइगर हिल की चोटी पर बनाया था। कारगिल युद्ध के दौरान यह उनकी असाधारण बहादुरी की कहानी है। औरंगाबाद अहीर गाँव से निकलकर यादव उस समय भारतीय सेना में शामिल हो गए थे जब उनकी उम्र केवल 16 वर्ष और 5 महीने थी। उनकी कमांडो पलटन घातक को टाइगर हिल पर तीन रणनीतिक बंकरों को केप्चर की जिम्मेदारी दी गई थी। हाई स्कूल से बाहर, यादव सिर्फ 2.5 साल के लिए सेवा में थे। उन्हें अनुभव नहीं था, लेकिन उन्हें अपनी मातृभूमि से बेहद प्यार था। जब उनकी बटालियन 18वीं ग्रेनेडियर्स 5 मई, 1999 को सुबह तड़के चोटी पर पहुंच गई, तो उनका सामना दुश्मन सैनिकों के तीन हमलों से हुआ। पर्याप्त...